फैज़ाबाद: अयोध्या के मलिन बस्ती जयसिंहपुर वार्ड में वंचित वर्ग के बच्चों को वितरित की गई शिक्षण सामग्री
मलिन बस्ती जयसिंहपुर वार्ड में खाकी वाले गुरूजी उपनिरीक्षक रणजीत यादव द्वारा संचालित वंचित वर्ग के बच्चों के लिए समर्पित निशुल्क अपना स्कूल में शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। उपस्थित 80 बच्चों को ड्राइंग कॉपी, कलर, हिन्दी अंग्रेजी गणित की कॉपी, पेंसिल, रबर कटर, स्केल, बिस्किट, ब्रश, मंजन, तेल, नहाने और कपड़े धोने का साबुन दिया गया।