बस्ती समाचार
बस्ती थाना दुबौलिया पुलिस टीम द्वारा गैर इरादतन हत्या का अपराध कार्य करने वाले रुपए 25 हजार का इनामिया अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बस्ती डा यशवीर सिंह व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री श्यामकान्त के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कलवारी श्री बृजेश सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दुबौलिया श्री जीवन त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना दुबौलिया से व0उ0नि0 श्री अरूण कुमार पाण्डेय मय हमराहीयान द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर पत्नी की हत्या जैसे जघन्य अपराध कारित करने वाले रूपये 25,000 के ईनामिया अभियुक्त को आज दिनांक 07.09.2026 को विशेषरगंज बाजार मे साड़पुर की तरफ जाने वाले तिराहे पर समय करीब 09.45 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया
#यूपी #न्यूज़ #फॉलोअर #पोस्ट
Basti, Basti | Sep 7, 2026