ब्यौहारी: रेत लदे हाइवा का कहर: पिता-पुत्र की मौत, भतीजा गंभीर
शहडोल के देवलौंद थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार रेत लदे हाइवा ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में पिता ईश्वर दीन और पुत्र गंगा सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि भतीजा रामकुशल गंभीर घायल है। घटना के बाद अवैध रेत परिवहन को लेकर लोगों में आक्रोश है, पुलिस जांच मंगलवार सुबह 7 बजे से कर रही है।