संग्रामपुर: जिलाधिकारी ने संग्रामपुर के कई स्थानों का किया निरीक्षण, विकास कार्यों में तेज़ी लाने के दिए निर्देश
मुंगेर के जिलाधिकारी निखिल धनराज ने गुरुवार को दोपहर 2 बजे संग्रामपुर प्रखंड अंतर्गत रामपुर स्थित अधूरे पड़े पर्यटक भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने आदिवासी बहुल क्षेत्र डंगरा में प्रस्तावित औद्योगिक पार्क स्थल का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं अति पिछड़ा बालिका आवासीय