कुमारखंड: बिशनपुर में एक बुजुर्ग व्यक्ति अज्ञात टेम्पो की टक्कर से सड़क दुर्घटना में घायल
मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र के बिशनपुर बाजार पंचायत स्थित बिशनपुर देवन स्थान चौक के पास सोमवार को दोपहर करीब बारह बजे अज्ञात टेंपू के धक्का से एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल बुजुर्ग व्यक्ति को इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया।