शिकोहाबाद: शिकोहाबाद सब्जी मंडी में हुए अग्निकांड के पीड़ितों से मिले पूर्व पर्यटन मंत्री, मदद का दिया भरोसा
शिकोहाबाद की सब्जी मण्डी में बीते दिनों हुए भीषण अग्निकांड के बाद राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों का पीड़ित दुकानदारों से मिलने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में पूर्व पर्यटन मंत्री अशोक यादव ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित व्यापारियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।