टोंक: विधायक सचिन पायलट ने कहा, प्रदेश सरकार जानबूझकर चुनाव टाल रही है क्योंकि उसे डर है कि परिणाम उसके पक्ष में नहीं आएंगे
Tonk, Tonk | Apr 13, 2026 टोंक विधायक व कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने सोमवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि गांवों , शहरों और यूनिवर्सिटी में भी चुनाव कराए जाने चाहिए। वर्तमान में प्रशासक और अधिकारी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। जिससे काम सही तरीके से नहीं हो रहा है। विकास कार्य ठप्प पड़े हैं।