जगाधरी: साढ़ौरा के दोसड़का चौक पर नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने कब्जे में लेकर कार्रवाई की शुरू
साढ़ौरा थाना प्रभारी अनिल कुमार ने जानकारी देते बताएं की सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे थे। नाले में एक व्यक्ति का शव मिला है। जिसको बाहर निकलवा लिया गया है मगर उसकी पहचान नहीं हो पाई है शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। फिलहाल इसको यमुनानगर के सिविल अस्पताल के शव ग्रह में रखवाया जाएगा ताकि पहचान होने पर आगामी कार्रवाई की जा सके।