जगाधरी: अग्रसेन चौक पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाने पर पेट्रोल में पानी आने पर लोगों ने किया हंगामा
लोगों का कहना है कि उन्होंने यहां से पेट्रोल डलवाया था जिसके बाद उनके वहां थोड़ी आगे जाकर उनके वाहन सीज हो गए। जब चेक कराया तो पता लगा पेट्रोल में पानी है। लोगों ने वहां पेट्रोल पंप पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुटी और उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया।