जगाधरी: थाना सदर यमुनानगर की टीम ने दो चोरों को किया गिरफ्तार। आरोपियों से चोरी का सामान भी हुआ बरामद।
सदर थाना प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि कैथल के कमालपुर गांव के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 20 जुलाई को नहर के अंदर चल रही टुल्लू पंप की मोटर चोरी हो गई थी । इसी पर शिकायत दर्ज कर आज कांसपुर के रहने वाले दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है । आरोपियों को कोर्ट में पेश करने आए न्यायक हिरासत भेज दिया गया है। चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।