जगाधरी: समाधान शिविर में दी शिकायत के आधार पर खाद्य पूर्ति विभाग ने अकालगढ़ से एक घर से बरामद किए गैस सिलेंडर
अकालगढ़ के सत्तर भारती ने समाधान शिविर में जिला उपयुक्त को शिकायत दी थी के उनके गांव के अंदर एक व्यक्ति अवैध तरीके से घरेलू गैस सिलेंडर बेचने का कार्य करता है। जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। इसको लेकर खाद्य पूर्ति की टीम ने जब मौके पर दबी दी तो वहां से एक दर्जन से अधिक गैस सिलेंडर बरामद किये। जिसके बाद उन्हें जपत करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू की है।