महोबा: महोबा के कांशीराम कॉलोनी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, ढाई दर्जन मरीजों की हुई जांच
Mahoba, Mahoba | Jun 13, 2026 शासन के NPCDCS अभियान के तहत पुलिस लाइन स्थित कांशीराम कॉलोनी में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगा। CMO डॉ. विनय कुमार के निर्देश पर डॉ. एहतेशाम की टीम ने करीब 25 मरीजों का ब्लड प्रेशर व शुगर टेस्ट कर निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। शिविर में महिलाएं, बुजुर्ग और युवाओं ने जांच कराई। डॉ. एहतेशाम ने लोगों को बताया कि उच्च रक्तचाप से हृदयाघात व स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है।