टोंक: बनास नदी पर बने गहलोद ब्रिज का आज से लोड टेस्ट शुरू
Tonk, Tonk | May 27, 2026 राजस्थान में नदी पर बने सबसे लंबे हाई लेवल गहलोद ब्रिज का लोड टेस्ट आज से शुरू होगा। 135 करोड़ की लागत से बने इस पुल की मजबूती जांचने के लिए 243 टन वजन के 9 ट्रक 24 घंटे तक खड़े किए जाएंगे। एक-एक घंटे के अंतराल में ट्रक हटाकर पुल के मूल स्तर पर लौटने की जांच होगी।