पीपलखूंट: कचोटिया में जल संरक्षण कार्यों का निरीक्षण, जिला कलक्टर ने गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्देश
प्रतापगढ़, जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने सोमवार को पंचायत समिति सुहागपुरा क्षेत्र के ग्राम कचोटिया का दौरा कर मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान 2.0 के तहत निर्मित एमपीटी कार्य का निरीक्षण किया। जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग द्वारा विद्यालय के पास बनाए गए इस संरचनात्मक कार्य की गुणवत्ता, उपयोगिता और रख-रखाव को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला क