पिड़ावा: खारपा कलां में स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां, मुख्य मार्ग पर लगा गंदगी का अंबार
पिड़ावा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खारपा कला में इन दिनों स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ रही है।यहां मुख्य मार्ग पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है।जिससे ग्रामीण परेशान है। ग्रामीण भंवरसिंह,मदन सिंह,दुर्गा आदि ने रविवार दोपहर 3 बजे बताया कि ग्राम पंचायत प्रशासन के लापरवाही के चलते नालियों की सफाई नहीं होने से गांव के मुख्य मार्ग पर कीचड़ व गंदगी जमकर फैल रही है।