घुवारा: भगवा थाना क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों का आतंक, यातायात नियमों का उल्लंघन जारी
भगवा थाना क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों और यातायात नियमों की अनदेखी लगातार बढ़ती जा रही है। थाना परिसर के सामने से ही ओवरलोड टैक्सी, ट्रैक्टर, बस और अन्य वाहन बेखौफ गुजर रहे हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही। स्थानीय लोगों ने बुधवार की शाम 4 बजे आरोप लगाया है कि दोपहिया वाहनों पर तीन-चार लोग, ऑटो और टैक्सियों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठा रहे