विभूतिपुर: विभूतिपुर प्रखंड प्रसाधन केंद्र में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित
प्रखंड संसाधन केंद्र में गुरुवार को शिक्षक दिवस के अवसर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णदेव महतो के द्वारा मध्य विद्यालय,चकफतेहगंज की शिक्षिका प्रीति और मध्य विद्यालय,गंगौली के शिक्षक अरुण कुमार को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।