मुरादाबाद: मूंढापांडे थाना क्षेत्र में सुबह से हो रही बारिश के चलते जर्जर विद्यालय की गिरी छत, नहीं हुई किसी प्रकार की कोई हानि
मूंढापांडे थाना क्षेत्र में सुबह से हो रही बारिश के चलतेप्राइमरी स्कूल की छत अचानक से पानी टपकने से नीचे गिर गई, छत गिरने से स्कूल में हड़कंप मच गया गनीमत रही कि, सुबह से बारिश होने के चलते स्कूल में आज कोई छात्र नहीं आया था, जिसके चलते कोई जानकारी नहीं हुई है। स्कूल स्टाफ के द्वारा छत गिरने की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।