मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते युवक को गोली मारकर किया घायल इलाज के लिए भर्ती
थाना मझोला इलाके के सर्किट हाउस के पास पुरानी रंजिश के चलते दो बाइक सवारों पर चार लोगो ने आकर वैभव नाम के युवक को गोली मारकर किया घायल, आनन फानन में पुलिस ने इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनीं हुई है। परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक को गोली मारने का आरोप लगाया है।