मुरादाबाद: कटघर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
एसएसपी सतपाल अंतिल के द्वारा जिले भर में अपराधियों और वारंटी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें कटघर पुलिस ने मंगलवार को एक वारंटी को गिरफ्तार करते हुए अस्पताल में मेडिकल कराकर भेजा जेल। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिसके चलते आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था, जिसको आज मौके से गिरफ्तार किया गया है।