मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र में दबंगों द्वारा युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में कार्यवाही को लेकर एसपी सिटी ने जानकारी
मझोला थाना क्षेत्र में वैभव नाम का युवक घर से अपने दोस्त आयुष के साथ घूमने निकले था, जहां पुरानी रंजिश के चलते कुछ बाइक सवार दबंगों ने आकर वैभव नाम को युवक के ऊपर दिनदहाड़े गोली चलाकर घायल कर दिया था। एसपी सिटी अखिलेश भदोरिया ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही हैं , जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वैभव हायर सेंटर रेफर कर दिया है।