डुमरांव: नोनियापुरा गांव में संदेहास्पद परिस्थिति में व्यक्ति की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव, जांच शुरू
Dumraon, Buxar | May 6, 2026 कृष्णाब्रह्म थानाक्षेत्र के नोनियापुरा गांव निवासी संतोष साहनी की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। उनका शव बक्सर रेलवे स्टेशन के समीप रेल पटरी पर मंगलवार सुबह बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार संतोष बीते 2 तारीख से घर से लापता थे।