देहरादून: शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने यमुना कॉलोनी, देहरादून स्थित आवास में विभागीय अधिकारियों की ली बैठक, दिए निर्देश
गुरुवार दोपहर 3:30 बजे शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने यमुना कॉलोनी, देहरादून स्थित आवास में शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलस्टर स्कूलों की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही डायट नियमावली बनाए जाने, वर्चुअल क्लास की प्रगति, निःशुल्क किताबों की छपाई और वितरण के साथ ही विभागीय बजट के सदुपयोगिता की समीक्षा की।