देहरादून: महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा पहुंची कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून, कहा- भाजपा सरकार में महिला अपराध बढ़े
गुरुवार सुबह 11:30 बजे कांग्रेस मुख्यालय देहरादून पहुंची महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में देश भर में महिला अपराध बढ़े हैं। भाजपा सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। लेकिन कांग्रेस अब चुप बैठने वाली नहीं है। पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाएगी।