देहरादून: रायपुर थाना पुलिस ने राजाराम विहार, देहरादून से 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार,2 लाख 45 हजार रु किए बरामद
गुरुवार शाम 4:30 बजे देहरादून की रायपुर थाना पुलिस ने 13 जुआरियों को राजाराम विहार, देहरादून से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि एसएसपी देहरादून को गोपनीय माध्यम से सूचना मिली थी कि राजाराम विहार, देहरादून स्थित फ्लैट में जुआ खेलने का कारोबार चल रहा है। SSP ने रायपुर थाना पुलिस को निर्देशित किया जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया।