देहरादून: हल्द्वानी से चंपावत और पिथौरागढ़ के लिए हेली सेवा शुरू, सीएम आवास से सीएम धामी ने वर्चुअल किया फ्लैग ऑफ़
उत्तराखंड के हल्द्वानी से चंपावत और पिथौरागढ़ के लिए हेली सेवा की शुरुआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से हेली सेवा का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि हेली सेवा से पर्यटकों की यात्रा सरल होगी साथ ही इससे उपचार और स्वास्थ्य सेवाओं में भी मदद मिलेगी।