देहरादून: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की अहम बैठक हुई आयोजित, राष्ट्रीय महामंत्री समेत कई लोग रहे मौजूद
भाजपा प्रदेश कार्यालय में लोकसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की गई । इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ कई पदाधिकारी भी शामिल रहे। बता दें कि बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा की गई ।