देवेंद्रनगर: बृजपुर में शिव मंदिर से भगवान की मूर्ति अज्ञात चोरों ने की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
पशु औषधालय के सामने स्थित शिव मंदिर से कुछ अज्ञात चोरों द्वारा भगवान शिव की मूर्ति कथित तौर पर चोरी कर ली गई। जब श्रद्धालु रोज की तरह मंदिर में पूजा करने गए तो भगवान की मूर्ति नहीं दिखने से थोड़ी ही देर में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।