देवेंद्रनगर: सलेहा मे श्री हनुमान लीला की प्रस्तुति के साथ संपन्न हुआ श्री लीला समारोह कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुति।
संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से सलेहा के मंगल बाजार में श्री रामचरित लीला समारोह का तीन दिवसीय कार्यक्रम आज श्री हनुमान लीला की प्रस्तुति के साथ समाप्त हुआ। आगामी 22 जनवरी को श्री राम मंदिर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व राम कथा के विशिष्ट चरित्र पर आधारित श्री राम चरित लीला समारोह का आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा सजीव एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियां दी गईं।