देवेंद्रनगर: ग्राम देवरीगढ़ी पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा में गुनौर विधायक हुए शामिल, लापरवाही पर अधिकारियों को लगाई फटकार
देवेंद्र नगर तहसील अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत देवरी गढ़ी में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। मौके पर अधिकारियों के ना पहुंचने पर गुनौर विधायक राजेश वर्मा ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि मेरे पास लगातार शिविर में अधिकारियों के ना पहुंचने की शिकायतें आ रही हैं जिसको लेकर मैंने कलेक्टर से कार्यवाही के लिए कहा है साथ ही देवेंद्र नगर तहसीलदार को भी इस बारे में बोला है