देवेंद्रनगर: देवेंद्रनगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा में गुन्नौर विधायक ने लापरवाही पर पटवारी को उल्टा लटका देने की कही बात
देवेन्द्रनगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान गुनौर से भाजपा विधायक राजेश वर्मा ने लापरवाही पर पटवारी को उल्टा लटका देने की बात कही साथ ही कहा कि मैं नहीं जानता कलेक्टर को कलेक्टर नहीं कर लेंगे कुछ। बता दें कि तेज-तर्रार विधायकों में शुमार राजेश वर्मा अपने तीखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं।