बबेरू: बबेरू में चौराहा चौड़ीकरण के नाम पर दुकानदारों के उत्पीड़न का आरोप, सुप्रीम कोर्ट के स्थगन से व्यापारियों को राहत
Baberu, Banda | Sep 27, 2026 बबेरू कस्बे मे सड़क व चौराहा चौड़ीकरण के नाम पर काजी हॉउस की दुकानें खाली कराने को लेकर नगर पंचायत और व्यापारियों के बीच विवाद चल रहा है। नगर पंचायत द्वारा करीब 10 वर्ष पूर्व कांजी हाउस में बनाई गई करीब 42 दुकानें व्यापारियों को आवंटित की गई थी, दुकानें खाली कराने के आदेश के बाद व्यापारियों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, जहां से स्थगन आदेश मिलने का दावा किया।