बिहार मंत्रिपरिषद ने मधुबनी के सकरी एवं दरभंगा के रैयाम स्थित वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल परिसरों में नई सहकारी चीनी मिलों तथा गन्ना उपोत्पाद आधारित उद्योगों की स्थापना को मंजूरी दी है। मधुबनी विधायक माधव आनंद ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे मिथिलांचल के किसानों, युवाओं और क्षेत्र के औद्योगिक विकास के लिए ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि सकरी चीनी मिल के पुनर्जीवन से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। पूरी खबर देखिए DEN News Madhubani पर।
#Madhubani #SakriSugarMill #Bihar #Mithilanchal #SugarMill #SugarIndustry #Farmers #Employment #Cooperative #BiharNews #MadhubaniNews #DENNewsMadhubani