चैनपुरा क्षेत्र में एक जर्जर मकान का छप्पर गिरने से सलीम खान नामक युवक घायल हो गया। हादसे के वक्त वह घर में सो रहे थे। घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। मानसून शुरू होने से पहले ही इस तरह की घटना प्रशासन की लापरवाही को उजागर करती है। नगर पालिका व जिला प्रशासन द्वारा अब तक जर्जर मकानों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।