भिंड नगर: गल्ला मंडी भारौली रोड पर बेइज्जती से तंग आकर पेड़ पर लगाई फांसी, दो लोगों पर मामला दर्ज
देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत फरियादी उत्तम सिंह निवासी कीरतपुरा भिंड में पुलिस को बताया। कि मोनू तोमर,मनीष भदोरिया द्वारा गाली गलौज मारपीट की बेइज्जती से तंग आकर 14 अप्रैल को लगभग 6:00 बजे गल्ला मंडी भारौली रोड भोजनालय के पीछे पेड़ पर रीतेश तोमर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने जांच उपरांत मामला दर्ज कर शनिवार को 2 बजे गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए।