कांके: रांची में जैन समाज ने राष्ट्रीय संत सुरक्षा अभियान के तहत शांतिपूर्ण मौन रैली निकाली
Kanke, Ranchi | May 25, 2026 राजधानी रांची में समस्त जैन समाज और विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय संत सुरक्षा अभियान के अंतर्गत सोमवार को 11 बजे एक विशाल शांतिपूर्ण मौन रैली का आयोजन किया गया । यह रैली हाल ही में विहाररत पूज्य आर्यिका माताजी और संघ के साथ हुई अत्यन्त दुखद घटना के विरोध में और संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर आयोजित की गई.