सदर: नाजिया इलाही खान के खिलाफ FIR की मांग, पैगम्बर मोहम्मद साहब पर कथित टिप्पणी से मुस्लिम महिलाओं में आक्रोश
Sadar, Varanasi | Jun 27, 2026 वाराणसी में राष्ट्रीय पसमांदा सेवा समिति के महिला प्रकोष्ठ ने नाजिया इलाही खान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष खुर्शीदा बानो ने पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया कि नाजिया इलाही खान ने सोशल मीडिया/सार्वजनिक मंच पर पैगम्बर हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में आपत्तिजनक टिप्पणी की।