देवघर: देवघर नगर निगम में आज योजना समिति के 2 सदस्य और 7 जोनल चेयरमैन बनाए गए
देवघर नगर निगम में आज शुक्रवार सुबह 11:00 बजे से महापौर रवि राउत की अध्यक्षता में योजना समिति एवं जोनल चैयरमेन बनाने को लेकर एक बैठक की गई। मौके पर नगर आयुक्त रोहित सिन्हा एवं उप महापौर टीप चटर्जी उपस्थित थीं। योजना समिति में दो सरवर शेख एवं अनुज राव को सदस्य बनाए गए। वही जोनल चैयरमेन में 7 सदस्य बनाए गए। साथ ही आवास के लिए हरी झंडी भी दिखाई गई।