कांके: हरमू रोड स्थित बिजली ऑफिस के पास एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया
Kanke, Ranchi | Apr 8, 2026 हरमू रोड स्थित बिजली ऑफिस के पास मंगलवार देर रात करीब 11 बजे एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इस मौके पर पुलिस के द्वारा सभी आने-जाने वाले वाहनों को रोककर कागजातों की जांच की। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी लेते हुए आर्म्स चेकिंग भी की गई।