बाह: पिनाहट के कप्तानपुर गांव में बड़ा हादसा, बरामदे की छत गिरने से 14 लोग हुए घायल
पिनाहट थाना क्षेत्र के कप्तानपुर गांव में घर में गमी के माहौल के बीच बरामदे की छत अचानक गिर गई। हादसे में 14 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और गांव में हड़कंप मच गया। रात 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है। वहीं