जैतहरी: सिवनी-वेंकटनगर सड़क बनी मुसीबत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, 4 जून को आंदोलन की चेतावनी, प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप
अनूपपुर। जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत सिवनी से वेंकटनगर मार्ग की जर्जर हालत को लेकर जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम जैतहरी को पुनः ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क खराब होने से आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। जनपद सदस्य रेखा राठौर, मिथुन राठौर, नरहरी राठौर सहित वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद रहे। मांग पूरी नहीं होने पर 4 जून को आंदोलन की चेतावनी दी