बाह: बाह में रजिस्ट्री कार्यालय का सर्वर स्लो, तीन दिन से परेशान लौट रहे लोग
बाह तहसील स्थित रजिस्ट्री कार्यालय का सर्वर कई दिनों से धीमी गति से चलने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दराज के गांवों से आने वाले लोग घंटों इंतजार के बाद भी बिना काम कराए लौटने को मजबूर हैं। भाकियू (टिकैत) के मंडल उपाध्यक्ष वेद प्रकाश पचौरी और तहसील अध्यक्ष अनुज प्रताप गुर्जर ने व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। गुरुवार दोपह