खलीलाबाद: महिला थाना प्रभारी पूनम मौर्या ने 05 परिवारों को बिखरने से बचाया,परिवार के मध्य कराया सुलह समझौता,परिवार लौटे घर
खलीलाबाद महिला थाने की रविवार की सायं 5:00 बजे महिला थाना प्रभारी पूनम मौर्या की मौजूदगी में टूटते परिवार को जोड़ने की पहल के साथ-साथ कार्यक्रम के तहत पांच परिवारों को बिखरने से बचाया। बताते चलें की पांचो परिवार में पारिवारिक विवाद के कारण रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच गया था। पुलिस ने काफी समझाया बुझाया पांचो परिवारों के मध्य बनी सहमति परिवार लौटे घर।