फिरोज़ाबाद: छारबाग़ इलाके में हाथ की मेहंदी का रंग सूखने से पहले महिला की लाश फांसी के फंदे पर झूलती मिली
फ़िरोज़ाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र के छारबाग इलाके से दिल को झखजोर करने वाली घटना सामने आयी है। दो माह पूर्व में शादी के बंधन में बंधी अंशिका नामक महिला की लाश घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। बताया जाता है महिला ने सुसाइट किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है। महिला की मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है।