मुंगेर: सदर अस्पताल के पास लावारिश शवों का अंतिम संस्कार करने वाली संस्था शाश्वत संस्कार ने मनाया अपना 10 वा स्थापना दिवस
Munger, Munger | Mar 1, 2024 शुक्रवार को लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने वाली संस्था शाश्वत संस्कार का दसवां स्थापना दिवस मृत आत्माओं के शांति के लिए शांति यज्ञ के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के आरंभ में संस्था के सभी अधिकारी एवं सदस्यों ने शांति हवन यज्ञ किया। जिसके बाद लगभग 200 लोगों को नारायण भोज भी करवाया गया ।