मुंगेर: अनुमंडल कार्यालय सदर मुंगेर में अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक का हुआ आयोजन, प्रखंड आपूर्ति अधिकारियों को दिए गए निर्देश
Munger, Munger | Mar 1, 2024 अनुमंडल कार्यालय सदर मुंगेर में अनुमंडल पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र में गैस गोदाम के प्रोपराइटर सह संचालकों के साथ बैठक कर यह सुनिश्चित करें कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की माप-तौल के साथ रसीद प्राप्त हो।