मुंगेर: मुंगेर जिला संतमत सत्संग का दो दिवसीय 49वाँ वार्षिक अधिवेशन को लेकर नित्यानंद बाबा ने किया सत्संग स्थल का निरीक्षण
Munger, Munger | Feb 29, 2024 जिला संतमत सत्संग का 49वाँ अधिवेशन काजीचक रतनपुर में आगामी 2 मार्च से होने वाले सत्संग अधिवेशन में करीब 50 हज़ार सत्संगी शामिल होंगे। वहीं रतनपुर के काजीचक में होने वाले इस सत्संग अधिवेशन की तैयारियां पूरी कर ली गई है।वहीं इस अधिवेशन में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है।सत्संगियों के लिए भोजन व भंडारा सहित ठहरने की निशुल्क व्यवस्था की गई है।