बरहेट: बरहेट थाना पुलिस ने ईद उल अजहा को लेकर निकाला रूट मार्च
बुधवार के देर अपराह्न बरहेट थाना पुलिस ने ईद उल अजहा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रूट मार्च निकाला। रूट मार्च का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी अंशु कुमार पांडे एवं बोरियो प्रभाग के पुलिस निरीक्षक नुनु देव राय ने किया। रूट मार्च बरहेट बाजार के विभिन्न प्रमुख मार्गो से गुजरा।