कायमगंज: नवाबगंज में पाइप लाइन के लिए हो रही अवैध खुदाई, ईओ ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाया, भुगतान रोकने की दी चेतावनी
नवाबगंज नगर पंचायत में पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क किनारे अवैध खुदाई का मामला सामने आया है। ठेकेदार ने रात में जेसीबी से खुदाई की। जिसे सुबह स्थानीय लोगों ने देखा नगर पालिका ईओ प्रमोद कुमार बैंस ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाया। लेकिन ठेकेदार ने आदेशों की अवहेलना करते हुए काम जारी रखा। भुगतान रोकने की चेतावनी के बाद ठेकेदार ने काम बंद किया।