फिरोज़ाबाद: ओमनगर क्षेत्र में विद्युत पोल बना मौत का कारण, करंट लगने से डेढ़ लाख की गर्भवती भैंस हुई ढेर
थाना लाइनपार के ओमनगर क्षेत्र में शनिवार दोपहर 12 बजे क़रीबन नगर निगम द्वारा लगाए गए छह लाइटों वाले विद्युत पोल से टच होते ही करंट का झटका लगने से हैप्पी यादव नामक युवक की गर्भवती भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भैंस की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये थी। घटना उस वक्त हुई जब छोटी छपैटी निवासी हैप्पी यादव अपनी भैंस को पास के प्लॉट में बांधने गया था।